UGC NET Law में युगाँक शर्मा की शानदार सफलता, हासिल की पीएचडी-Assistant Professor की पात्रता

📍 स्थान / Location: Kullu 🗂️ विषय / Category: हिमाचल / Himachal 📹 Assistant Professor 📅 August 30, 2026 🌐 GPS: KULLU

कुल्लू: भुंतर निवासी 23 वर्षीय युगाँक शर्मा ने जून 2026 में आयोजित यूजीसी नेट विधि परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार एवं समस्त कुल्लू जिले का नाम रोशन किया है। युगाँक ने 300 में से 186 अंक प्राप्त कर 98.45 पर्सेंटाइल हासिल की तथा पीएचडी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता प्राप्त की है।

युगाँक शर्मा ने हाल ही में वर्ष 2026 में नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU), गांधीनगर, गुजरात से एलएलएम (LLM) की पढ़ाई पूरी की है। वे जिला एवं सत्र न्यायालय, कुल्लू में अधिवक्ता के रूप में भी नामांकित हैं। इसके साथ ही युगाँक शर्मा ने दिसंबर 2025 की यूजीसी नेट (UGC NET) Law परीक्षा में भी पीएचडी (Ph.D.) के लिए पात्रता हासिल की थी।

युगाँक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनकी माता वंदना शर्मा, एलआईसी (LIC) Kullu अभिकर्ता के रूप में कार्यरत हैं तथा उनके पिता धर्मेंद्र शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता हैं जो पिछले लगभग 30 वर्षों से जिला एवं सत्र न्यायालय, कुल्लू में वकालत कर रहे हैं।

अपनी इस उपलब्धि पर युगांक शर्मा ने अपने माता-पिता, परिवार, शिक्षकों, मित्रों तथा कुल्लू जिले के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनके लिए गर्व का क्षण है और वे भविष्य में विधि एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने का प्रयास करेंगे।

युगाँक की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Scroll to Top