गुरु घर पहुंचने पर संगत ने नगर निगम की टीम का किया विरोध
पटियाला: पुराने श्री काली माता मंदिर के पास बन रहे गुरुद्वारा साहिब की बिल्डिंग को लेकर आज शाम विवाद हो गया, जब नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद सिख समुदाय ने इसका कड़ा विरोध किया। इस दौरान पंजाब सरकार और नगर निगम के खिलाफ नारे भी लगाए गए।
गुरुद्वारा साहिब की बिल्डिंग को लेकर नगर निगम की टीम द्वारा नोटिस लगाने की कार्रवाई का समुदाय ने विरोध किया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि पटियाला शहर में कई जगहों पर कथित तौर पर गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम उन पर कार्रवाई करने के बजाय धार्मिक स्थल की बिल्डिंग को निशाना बना रहा है।
इस बीच माहौल तब और गरमा गया जब समुदाय ने नगर निगम अधिकारियों द्वारा लगाए जा रहे नोटिस को फाड़ दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर हालात को शांत करने की कोशिश की और नगर निगम की टीम को वहां से हटाया गया।
समुदाय ने कहा कि वे गुरुद्वारा साहिब की बिल्डिंग के खिलाफ ऐसी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस बीच पुलिस और नगर निगम के अधिकारी लोगों को समझाते रहे, लेकिन संगत नारे लगाती रही।