फिरोजपुर मंडल की बीडीयू टीम ने पेट्रोलियम कंपनियों से किया संवाद
फिरोजपुर मंडल की बीडीयू टीम ने पेट्रोलियम कंपनियों से किया संवाद
पंजाब डेस्क: फिरोजपुर मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (BDU) टीम ने मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के सुचिपिंड–अलावलपुर–काला बकरा सेक्शन के निरीक्षण के दौरान सुचिपिंड स्थित पेट्रोलियम कंपनियों की साइडिंग का दौरा किया। टीम ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर माल परिवहन को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
रेल मार्ग से पेट्रोलियम उत्पादों की ढुलाई बढ़ाने पर जोर
दौरे के दौरान फ्रेट ग्राहकों और डिपो प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें पेट्रोलियम, ऑयल एवं लुब्रिकेंट्स (POL) उत्पादों को रेल मार्ग के जरिए अधिक मात्रा में परिवहन करने की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
अधिकारियों और कर्मचारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी, वाणिज्य निरीक्षक राजेश धीमान तथा गुड्स सुपरवाइजर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ माल परिवहन से संबंधित आवश्यकताओं पर चर्चा की और संचालन को बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया।