कर्म योग के सिद्धांत पर चलकर जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ता है व्यक्ति : डॉ. हरजोत कमल

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 4, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने जिलेवासियों एवं पार्टी कार्यकर्

मोगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने जिलेवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश को मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सदैव मनुष्य को अपने कर्म पर ध्यान केंद्रित करने तथा फल की चिंता किए बिना कर्तव्य का निर्वहन करने की प्रेरणा दी है।

डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि कर्म योग का सिद्धांत व्यक्ति को संघर्ष के बीच भी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पूर्व राज्य सूचना आयुक्त सरदार निडर सिंह बराड़, पूर्व जिला अध्यक्ष सरदार तरलोचन सिंह गिल, जिला उपाध्यक्ष विक्की सितारा, जिला उपाध्यक्ष देव प्रिया त्यागी, जिला महामंत्री सरदार मुख्तियार सिंह (सेवानिवृत्त एस.पी.), जिला महामंत्री सरदार शमशेर सिंह कैला, जिला महामंत्री राजपाल ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष अनिल बांसल, जिला सचिव सुखनंदन अग्रवाल, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरदार लखवंत सिंह साफूवाला, जिला शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक सरदार हरविंदर सिंह धालीवाल, युवा नेता अमित अग्रवाल, युवा मोर्चा प्रदेश कॉलेज आउटरीच के अध्यक्ष हरमनदीप मीता आदि उपस्थित रहे। जो व्यक्ति ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करता है, वह जीवन में निरंतर सफलता की सीढ़ियां चढ़ता है।

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का संदेश केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन के लिए भी अत्यंत प्रासंगिक है। जन्माष्टमी के अवसर पर डॉ. हरजोत कमल ने बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को माखन-मिश्री का प्रसाद अपने हाथों से खिलाकर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं में भी इस अवसर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देते हुए समाज को सत्य, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में भाईचारे, सद्भावना एवं मानवता की भावना को मजबूत करें। डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें धर्म, सत्य, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Scroll to Top