लुधियाना के पार्क प्लाजा होटल में सुबह-सुबह रेड, भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचीं बैंकिंग टीमें
लुधियाना: शहर के फाइव स्टार होटल पार्क प्लाजा में आज सुबह-सुबह रेड पड़ने की खबर सामने आई है। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है कि यह रेड किस मामले में की गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ बैंकों की टीमें भारी पुलिस फोर्स के साथ होटल पहुंचीं और कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला कथित तौर पर बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़ा है। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल पुष्टि होनी बाकी है।
पार्क प्लाजा होटल के मालिक जस्सी कंगूरा का पॉलिटिकल बैकग्राउंड भी रहा है। वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं और एक बार कांग्रेस के टिकट पर MLA भी रह चुके हैं। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी से नाराजगी के कारण उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में वापस आ गए।
फिलहाल, सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि होटल में हुई इस कार्रवाई की असली वजह क्या है। रेड के बारे में ऑफिशियल जानकारी या कोई कन्फर्मेशन सामने आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।