मोगा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार
मोगा: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बधनी कलां पुलिस ने एक व्यक्ति को 55 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए हवलदार अमरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी बधनी कलां क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से 55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ मनदीप पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी बधनी कलां के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बधनी कलां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच जारी है।