Moga: 6 सितंबर को सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप, मतदाता सूची में नाम व विवरण जांचने का मिलेगा मौका

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Moga 📅 September 2, 2026

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिला मोगा के सभी पोलिंग बूथों पर 6 सितंबर 2026 को

मोगा: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिला मोगा के सभी पोलिंग बूथों पर 6 सितंबर 2026 को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को चुनाव संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हों और कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी सागर सेतिया ने बताया कि 6 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिले के सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे और मतदाताओं को चुनाव सेवाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्रदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान फॉर्म-6, फॉर्म-6बी और फॉर्म-8 से संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। नए पात्र मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, मौजूदा मतदाता अपने विवरण में आवश्यक संशोधन करवाने तथा अन्य चुनाव संबंधी सेवाओं का लाभ लेने के लिए बीएलओ से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के पंजीकरण को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता सूची में मार्क करने के लिए फॉर्म-8 से संबंधित सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने सभी चुनाव अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि विशेष कैंपों के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा प्रत्येक पात्र नागरिक को चुनाव संबंधी सेवाओं का लाभ सुचारू रूप से मिले।

डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने जिले के लोगों से अपील की कि वे 6 सितंबर को अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की जांच करें और आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध चुनाव सेवाओं का लाभ उठाएं।

Scroll to Top