मोगा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 170 ग्राम हैरोइन व 200 नशीली गोलियां बरामद, 6 आरोपी अरेस्ट

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📅 September 5, 2026

मोगा: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस ने 4 सितंबर को चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 170 ग्राम हैरोइन और 200 नशीली गोलियां बरामद की हैं। सभी मामलों में संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पहला मामला थाना सिटी साउथ मोगा का है। सहायक थानेदार विरेंद्र कुमार पुलिस पार्टी के साथ मेहमे वाला रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर खाली जगह के पास कार्रवाई करते हुए **सागर पुत्र कुलविंदर सिंह तथा लखविंदर सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह, दोनों निवासी साधा वाली बस्ती, मोगा, को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 52 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

दूसरे मामले में थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने कार्रवाई की। सहायक थानेदार गुरविंदर सिंह ने दीनां इलाके में गश्त के दौरान सूचना के आधार पर लवप्रीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी बीड़ राऊके को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 100 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।

तीसरे मामले में थाना कोट ईसे खां पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज दौलेवाला सहायक थानेदार रमनदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस ने गांव मंदर के पास कार्रवाई करते हुए गुरलाभ सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी खोसा कोटला और हरजिंदर सिंह जिंदा पुत्र दर्शन सिंह निवासी जनेर को गिरफ्तार किया। दोनों से 18 ग्राम हैरोइन और 70 नशीली गोलियां बरामद हुईं।

चौथे मामले में थाना सिटी मोगा पुलिस ने कार्रवाई की। सहायक थानेदार चरनजीत कौर  ने रेलवे फाटक दुनेके के नजदीक गश्त के दौरान हरप्रीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी खाखराना, जिला मोगा को गिरफ्तार किया। आरोपी से 130 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर आरोपियों से नशे की सप्लाई के स्रोत संबंधी पूछताछ शुरू कर दी है।

Scroll to Top