मोगा के निधांवाला में विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मुख्यमंत्री खेल मैदान का किया उद्घाटन
मोगा के निधांवाला में विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मुख्यमंत्री खेल मैदान का किया उद्घाटन
पंजाब डेस्क: मोगा विधानसभा क्षेत्र के गांव निधांवाला में आज मुख्यमंत्री खेल मैदान का उद्घाटन विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत निधांवाला के सदस्य, आम आदमी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीण युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
उद्घाटन अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य गांवों में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उन्हें खेलों के साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान केवल खेल गतिविधियों का केंद्र नहीं होते, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उनकी प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।
प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर
विधायक ने कहा कि गांवों में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित होने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।
डॉ. अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की युवा शक्ति को उचित मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाकर प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में और आगे ले जाया जा सकता है। मुख्यमंत्री खेल मैदान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
युवाओं में दिखा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्राम पंचायत, पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने खेल सुविधाओं के विस्तार की इस पहल का स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन “खेलेगा पंजाब, बढ़ेगा पंजाब” के संदेश के साथ हुआ।