विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कुष्ठ आश्रम में नई स्ट्रीट लाइट करवाई शुरू

📍 स्थान / Location: Amritsar 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Amritsar 📅 October 27, 2026 🌐 GPS: Amritsar

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कुष्ठ आश्रम में नई स्ट्रीट लाइट शुरू करवाई

अमृतसर: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गत रात्रि झब्बाल रोड पर स्थित कुष्ठ आश्रम में नई एलईडी स्ट्रीट लाइट शुरू करवाई गई। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि कुष्ठ आश्रम प्रबंधको के अनुसार आश्रम में और भी स्ट्रीट लाइट लगवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आश्रम के प्रबंधकों से वह लगातार संपर्क में है। आश्रम को आ रही सभी तरह की समस्याएं हल करवाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि जिसमें पीने का पानी और सीवरेज समस्या का हल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आश्रम को आने वाली हर तरह की समस्या ठीक करवा दी जाएगी।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि हल्के की प्रत्येक वार्ड में नई स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रही है। दिवाली से पहले हल्के में कहीं भी स्ट्रीट लाइट की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी सहुलत के अनुसार ही विकास कार्य शुरू करवा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र का कोई भी इलाका विकास कार्य के लिए अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। इस अवसर पर कुष्ठ आश्रम के प्रबंधको द्वारा विधायक डॉ अजय गुप्ता का धन्यवाद किया गया।

Scroll to Top