लुधियाना में NRI मिलनी में पहुंचे मंत्री रवजोत सिंह, जमीन विवाद और घरेलू मामलों पर हुई चर्चा

📍 स्थान / Location: Ludhiana 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 July 22, 2026 🌐 GPS: Ludhiana

लुधियाना में NRI मिलनी में पहुंचे मंत्री रवजोत सिंह, जमीन विवाद और घरेलू मामलों पर हुई चर्चा

पंजाब डेस्क: लुधियाना में आयोजित NRI मिलनी कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने विदेशों में रहने वाले पंजाबियों की समस्याएं सुनीं। इस कार्यक्रम में करीब 40 से 50 NRI शामिल हुए और उन्होंने अपनी विभिन्न शिकायतें मंत्री के सामने रखीं।

जमीन और घरेलू विवाद से जुड़ी शिकायतें ज्यादा

मंत्री रवजोत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सामने आई ज्यादातर समस्याएं जमीन विवाद, पारिवारिक मामलों और प्रशासनिक परेशानियों से जुड़ी थीं। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि इन मामलों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए और लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

अधिकारियों को दिए गए जल्द समाधान के निर्देश

कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही NRI की शिकायतें सुनीं और उन्हें दर्ज कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि NRI से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब की ओर से भी स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी शिकायत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NRI ने उठाए प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल

कार्यक्रम में पहुंचे कुछ NRI ने अपनी परेशानियां साझा करते हुए कहा कि कई लोग वर्षों से जमीन विवादों और कानूनी मामलों में उलझे हुए हैं। एक NRI ने बताया कि उनकी जमीन से जुड़े मामले को लेकर वह लंबे समय से अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं और अब तक कई केस दर्ज हो चुके हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंचने के बाद भी मामले की प्रभावी निगरानी नहीं होNRI ने कहा कि जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कामकाज में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए पर्याप्त अनुभव पाती और शिकायतें निचले स्तर के अधिकारियों को भेज दी जाती हैं, जहां कई बार गंभीरता से कार्रवाई नहीं होती।

निचले स्तर पर काम नहीं होने की शिकायत

NRI ने कहा कि जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कामकाज में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए पर्याप्त अनुभव या गंभीरता नहीं दिखाते, जिससे प्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि NRI की शिकायतों के लिए एक मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जाए, ताकि मामलों का समय पर समाधान हो सके।

दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई की मंत्री ने की निंदा

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके साथ किसी भी तरह की हिंसा उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जा सकता है। छात्रों की मांगों और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए।

किसानों के मुद्दों पर भी बोले मंत्री

किसानों के प्रदर्शन और भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मंत्री ने कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बातचीत के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों के साथ चर्चा जरूरी है।

Scroll to Top