लुधियाना पुलिस और पंजाब स्टेट ट्रेड कमीशन की बैठक, व्यापारियों की सुरक्षा पर चर्चा
लुधियाना पुलिस और पंजाब स्टेट ट्रेड कमीशन की बैठक, व्यापारियों की सुरक्षा पर चर्चा
लुधियाना: पुलिस और व्यापारिक वर्ग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा कारोबारियों से जुड़ी सुरक्षा समस्याओं का जल्द समाधान करने के उद्देश्य से लुधियाना कमिश्नरेट में विशेष समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब स्टेट ट्रेड कमीशन और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर हुआ मंथन
बैठक के दौरान पुलिस और व्यापारियों के बीच संवाद व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। कारोबारियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों, उनकी समस्याओं को समझने और शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
पुलिस और व्यापारियों के बीच नियमित संपर्क जरूरी
बैठक में DCP Rural गुरसेवक सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस और कारोबारी वर्ग के प्रतिनिधियों के बीच लगातार संपर्क और बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
ट्रेड कमीशन ने भी दिया सहयोग का भरोसा
बैठक में स्टेट सचिव साहिल अग्रवाल, जिला चेयरमैन परमपाल सिंह बावा, जिला वाइस चेयरमैन रोहित वर्मा सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के चेयरमैन और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।