श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व परअमृतसर में 12 सितंबर को आयोजित होगी मैराथन

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Amritsar Marathon 📅 September 8, 2026 🌐 GPS: Amritsar

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व परअमृतसर में 12 सितंबर को आयोजित होगी मैराथन

अमृतसर: पंजाब सरकार के सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन अमृतसर में किया जा रहा है। मैराथन 12 सितंबर 2026, शनिवार को सुबह 7 बजे आयोजित होगी।

कंपनी बाग के मुख्य गेट से होगी शुरुआत

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि मैराथन की शुरुआत कंपनी बाग के मुख्य गेट से होगी। इसके बाद धावक नॉवेल्टी चौक, कस्टम चौक, रियाल्टो चौक, अशोका चौक, क्रिस्टल चौक, हुकम सिंह रोड और संत सिंह सुखा सिंह चौक से होते हुए वापस कंपनी बाग के मुख्य गेट पर पहुंचेंगे, जहां मैराथन का समापन होगा।

धावकों के लिए टी-शर्ट, पानी और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मैराथन को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से मैराथन में भाग लेने वाले 650 धावकों के लिए टी-शर्ट, रिफ्रेशमेंट, पानी और टोपियों की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा मैराथन रूट पर सफाई, पीने के पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएंगे।

Scroll to Top