महिंदर भगत के पिता के निधन पर मनीष सिसोदिया ने जताया शोक, परिवार से की मुलाकात

🗂️ विषय / Category: खेल / Sports 📹 Bhagat Chunni Lal 📅 September 16, 2026

इस मौके पर आम आदमी पार्टी की पंजाब लीडरशिप के कई नेता और कार्यकर्ता भी महिंदर भगत के निवास स्थान पर मौजूद रहे।

जालंधरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत के पिता और पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के निधन के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया उनके निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिंदर भगत समेत पूरे परिवार से मुलाकात कर दुख साझा किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मनीष सिसोदिया ने परिवार के सदस्यों के साथ दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की पंजाब लीडरशिप के कई नेता और कार्यकर्ता भी महिंदर भगत के निवास स्थान पर मौजूद रहे।

UPI के नए नोटिफिकेशन को लेकर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जो लोग डिजिटल ट्रांजैक्शन पर विश्वास करते हैं और काले धन के लेन-देन में विश्वास नहीं रखते, उनके साथ धोखा किया जा रहा है। देशभर में युवा आगे बढ़ रहे हैं और कैश की जगह ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कहीं न कहीं मजबूर है और ब्लैक मनी को बढ़ावा देना चाहती है। इसी वजह से डिजिटल ट्रांजैक्शन को महंगा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके दो उद्देश्य हो सकते हैं। पहला, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने वाले युवाओं की जेब पर बोझ डालना और दूसरा, पूरी अर्थव्यवस्था को ब्लैक मनी की ओर धकेलना।

बिजली संकट को लेकर सिसोदिया ने कहा कि जहां बिजली की समस्या होती है, वहां परेशानी होती है और हम स्वीकार करते हैं कि वहां समस्या है। उन्होंने कहा कि जो समस्या कुछ दिन रही, वह कोयले की वजह से रही। उनका कहना था कि सरकार ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट तरीके से रखा है। चंडीगढ़ में हुए कांग्रेस के प्रदर्शन पर मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब में लोगों का खून बहाने और पंजाबियों के साथ गद्दारी करने वाले सज्जन कुमार को अपना रोल मॉडल मानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

Scroll to Top