जालंधर में BJP की बड़ी बैठक, बीएल संतोष ने नेताओं से की मुलाकात

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 BJP Punjab 📅 August 25, 2026 🌐 GPS: Jalandhar

केवल सिंह ढिल्लों का AAP पर हमला, बोले- पंजाब में सभी जानते हैं इनके कारनामे

जालंधर: पंजाब में आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर में एक अहम बैठक की। जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट में आयोजित इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष ने पंजाब के पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात कर संगठन और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।

बैठक में कई बड़े भाजपा नेता रहे मौजूद

बैठक में पंजाब भाजपा के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, अशोक मित्तल, तजिंदर बिंद्रा, जयवीर शेरगिल, मनप्रीत बादल, विजय सांपला समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इसके अलावा जालंधर जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व मेयर राकेश राठौर, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया सहित पार्टी के अन्य नेता भी बैठक में मौजूद रहे।

संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

बैठक को पंजाब में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर विचार-विमर्श किया।

बी.एल. संतोष की पंजाब के नेताओं के साथ यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब राज्य में राजनीतिक दल अपनी गतिविधियों को तेज कर रहे हैं।

अकाली दल के साथ गठबंधन पर साफ किया रुख

शिरोमणि अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अकाली दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और पार्टी आगामी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

Scroll to Top