जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में आज सजेगा विशाल कीर्तन दरबार, होगा ड्रोन लाइट शो

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Drone Light Show 📅 September 8, 2026

जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में आज सजेगा विशाल कीर्तन दरबार, होगा ड्रोन लाइट शो

जालंधर: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से आज जालंधर में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। लायलपुर खालसा कॉलेज के ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

पहले सजेगा विशाल कीर्तन दरबार

कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले विशाल कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी की पवित्र बाणी का रसपूर्ण कीर्तन किया जाएगा। इसके बाद संगत के लिए विशेष ड्रोन लाइट शो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा।

आसमान में दिखेगा गुरु रविदास जी के जीवन और संदेश का चित्रण

ड्रोन शो के जरिए आधुनिक तकनीक की मदद से श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, उनकी बाणी, दर्शन और सर्व-साझीवालता के संदेश को आसमान में विभिन्न दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

पंजाब सरकार की ओर से 650वें प्रकाश पर्व के संबंध में पूरे राज्य में ऐसे 92 ड्रोन शो आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें 500 से अधिक ड्रोन का इस्तेमाल किया जाना है।

संगत की बड़ी आमद को देखते हुए पुख्ता इंतजाम

लायलपुर खालसा कॉलेज ग्राउंड में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संगत की बड़ी संख्या में आमद को देखते हुए बैठने, पार्किंग, ट्रैफिक, सफाई और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Scroll to Top