बडगाम में तेंदुए का आतंक: 16 भेड़ों की मौत, 17 घायल, पशुपालक को भारी नुकसान
बडगाम में तेंदुए का आतंक: 16 भेड़ों की मौत, 17 घायल, पशुपालक को भारी नुकसान
जम्मू : बडगाम जिले के चडूरा इलाके में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात एक झुंड पर जंगली जानवर के हमले में 16 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य भेड़ें घायल हो गईं। घटना बदीपोरा गांव में हुई।
भेड़ों के मालिक इम्तियाज अहमद चोपान ने बताया कि उन्हें आशंका है कि झुंड पर तेंदुए ने हमला किया है। हालांकि, संबंधित विभाग की ओर से अभी तक जंगली जानवर की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रात में पशुबाड़े में घुसा जानवर
इम्तियाज अहमद चोपान के अनुसार, रात के समय एक जंगली जानवर पशुओं के बाड़े में घुस गया और उसने भेड़ों के झुंड पर हमला कर दिया। हमले में 16 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गईं।
पशुपालक ने सरकार से मांगी आर्थिक मदद
भेड़ों के मालिक ने सरकार और संबंधित विभागों से नुकसान का तत्काल आकलन कर प्रभावित परिवार को उचित सहायता और मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पशुधन का नुकसान उनके परिवार की आय पर सीधा असर डालता है।