नशे के खिलाफ कुल्लू पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 लोगों को चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों नशे की रोकथाम में पुलिस जुटी हुई है। ऐसे में जिला कुल्लू में भी पुलिस द्वारा 2 अलग मामलों में चिट्टे के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में पहला मामला पुलिस थाना कुल्लू में दर्ज किया गया, जहां पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर सरवरी में एक रिहायशी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान एक व्यक्ति जिसकी आयु 42 वर्ष निवासी जिला कुल्लू के कब्जे से 16.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व 5600 रुपयें नगदी बरामद की गई है।
इस संदर्भ में पुलिस थाना कुल्लू में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उक्त व्यक्ति को गिरपतार किया गया है। आरोपी से नशीले पदार्थ के सोर्स, सप्लाई चैन तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में गहन एवं विस्तृत जांच जारी है। साथ ही इस मामले में आरोपी को 18.08.2026 को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा।
वहीं दूसरे मामले में दो आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया है. 14.08.2026 को पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा बड़ा भूईन फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक वाहन को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका गया था तथा तलाशी के दौरान वाहन में सवार लुधियाना (पंजाब) निवासी दो व्यक्तियों, उम्र 24 वर्ष एवं 26 वर्ष, के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।
इस संदर्भ में पुलिस थाना भून्तर में धारा 21, 25 एवं 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों से नशीले पदार्थ के सोर्स, सप्लाई चैन तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में गहन एवं विस्तृत जांच की गई है। साथ ही 17.08.2026 को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।