राखियों से गुलजार हुए कुल्लू के बाजार, बहनों में उत्साह तो कारोबारियों को ऑनलाइन खरीदारी की चिंता
कुल्लू: देश भर में 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। तो वहीं राखी की खरीदारी के लिए लोग भी बाजारों का रुख कर रहे हैं। जिला कुल्लू की अगर बात करें तो यहां पर मनाली, पतलीकूहल, ढालपुर, अखाड़ा बाजार, सरवरी, भुंतर सहित अन्य बाजारों में विभिन्न तरह की राखिया बाजारों में बेची जा रही है और लोग इसकी खूब खरीदारी कर रही है।
लोग राखी के साथ-साथ मिठाइयां भी खरीद रहे हैं और मिठाइयों की दुकानों में भी लोगों की खासी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में राखी के त्यौहार को लेकर लोगों के बीच में खासा उत्साह है। हालांकि राखी का कारोबार कर रहे लोगों का कहना है कि बीते साल के मुकाबले इस बार कारोबार कम है। क्योंकि युवा पीढ़ी अब ऑनलाइन माध्यम से खरीदारी कर रही है और राखी की खरीदारी भी युवा ऑनलाइन माध्यम से कर रहे हैं। लेकिन बड़े बुजुर्ग आज भी बाजारों को तरजीह दे रहे हैं और वह खुद बाजार जाकर तरह-तरह की राखियां खरीद रहे हैं।
सरवरी में राखी की दुकान लगाने वाली दुकानदार प्रीति का कहना है कि राखी की खरीदारी को लेकर लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं। लेकिन ऑनलाइन कारोबार से अबकी बार राखी का त्यौहार रही भी प्रभावित हुआ है। बाजारों में 5 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की राखी बेची जा रही है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि इस बार राखी का कारोबार भी अच्छा रहेगा।
सरवरी में राखी बेचने पहुंची एक अन्य युवती अनुष्का ठाकुर का कहना है कि शुक्रवार को राखी का त्यौहार मनाया जाएगा। तो लोग राखी और मिठाई की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे हैं। युवा पीढ़ी ऑनलाइन माध्यम से राखी की खरीदारी कर रही है। जिसका असर राखी के कारोबार पर भी हुआ है। लेकिन उसके बावजूद भी राखी का कारोबार काफी बेहतर है।
राखी की खरीददारी करने पहुंची ग्राहक प्रियंका क्या कहना है कि वह भी अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने के लिए यहां पहुंची है और बाजार में कई तरह की राखियां देखने को मिल रही है। ऐसे में वह भी शुक्रवार को अपने भाइयों के साथ मिलकर राखी का त्योहार मनाएगी।
कटराई से आई युवती तनिशा का कहना हैं कि वह कॉलेज से अपने घर की ओर जा रही है और कुल्लू के बाजार से राखी खरीद कर अपने घर ले जा रही है। क्योंकि राखी का त्योहार सिर्फ एक त्यौहार ही नहीं। यह परिवार के साथ एक भावनात्मक रिश्ते को मजबूत करता है और अपने भाइयों के साथ भी प्रेम भाव को बांटने का इस त्यौहार पर मौका मिलता है। ऐसे में वह अपनी सहेलियों के साथ बाजार में राखी की खरीदारी कर रही है।