Himachal Weather: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

📍 स्थान / Location: कुल्लू 🗂️ विषय / Category: हिमाचल / Himachal 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 2, 2026 🌐 GPS: KULLU

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के अलर्ट के बीच कई स्थानों में मौसम का मिज़ाज बिगड़ा हुआ नजर आया। ऐसे में जहां कुल्लू में कल रात से बारिश देखने को मिली। वहीं, दोपहर में मौसम साफ होने से तापमान में भी तपिश बढ़ती हुई नजर आई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 2 और 3 सितम्बर को प्रदेश के कई स्थानों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी है। ऐसे में जिला कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और कुल्लू में भी बारिश का येलो अलर्ट रहा।

कुल्लू ज़िला के आनी उपमंडल में पिछले कल हुई भारी बारिश के कारण जलोड़ी जोत के साथ लगते क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 चार स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था। बिंद्रा बणी, फडेलनाला, सराली तथा कोटनाला के समीप खानाग नाला में सड़क मार्ग बाधित हुआ था। ऐसे में भारी बारिश के कारण सड़क मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा और चार स्थानों पर यातायात बाधित हुआ।

सड़क बहाली के लिए प्रयुक्त मात्रा में मशीनरी और लेबर लगाकर मार्ग को खोलने का कार्य शुरू किया है। इनमें से बिंद्रा बणी और फाडेलनाला में सड़क मार्ग बहाल कर दिया गया है, जबकि सराली में सड़क खोलने का कार्य तीव्र गति से जारी है। वहीं, कोटनाला के समीप खानाग नाला में सड़क से मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन और लेबर तैनात की गई है। शेष दोनों स्थानों पर सड़क बहाली का कार्य तेजी से जारी है और शीघ्र ही सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

Scroll to Top