फिरोजपुर मंडल की बड़ी उपलब्धि, नवांशहर से अनंतनाग के लिए पहली बार कैटल फीड की पीसमील वैगन किया रवाना

📍 स्थान / Location: Amritsar 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Anantnag 📅 August 18, 2026 🌐 GPS: Amritsar

फिरोजपुर मंडल के नवांशहर दोआबा से अनंतनाग के लिए कैटल फ़ीड का पहला पीसमील वैगन रवाना।”

अमृतसर: फिरोजपुर मंडल ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए नवांशहर दोआबा (पंजाब) से अनंतनाग (जम्मू एवं कश्मीर) के लिए पहली बार कैटल फ़ीड का पीसमील वैगन लोडिंग कर सफलतापूर्वक रवाना किया। यह उपलब्धि कैटल फ़ीड के क्षेत्र में न केवल मंडल की व्यावसायिक सफलता का प्रतीक है, बल्कि ग्राहकों के भारतीय रेलवे के प्रति विश्वास को भी दर्शाती है।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट ने व्यापार एवं उद्योग जगत से नियमित संपर्क बनाए रखते हुए सड़क मार्ग से होने वाले माल परिवहन को रेल की ओर आकर्षित किया है। भारतीय रेलवे द्वारा माल भाड़े में दी जा रही रियायतें और एक डिब्बे तक की बुकिंग सुविधा भी व्यापारियों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। वहीं, पीसमील ट्रैफिक की व्यवस्था से छोटे और मध्यम व्यापारी भी समूह बनाकर अपने माल को एक जगह से दूसरे जगह भेजकर लाभान्वित हो रहे हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि इस पहल से न केवल मंडल के राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

Scroll to Top