F&CC कमेटी चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज, पार्षदों पर दबाव का आरोप

📍 स्थान / Location: Ludhiana 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 councillors accused of pressure 📅 August 24, 2026

पंजाबः लुधियाना नगर निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट्स कमेटी के चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड नंबर 26 से F&C कमेटी के उम्मीदवार गौरव भट्टी ने पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखकर आरोप लगाया है कि विरोधी पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है।

गौरव भट्टी के मुताबिक, एक पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद दूसरे पार्षद को फोन करके कथित तौर पर कहा जा रहा है कि ‘तुम्हारे खिलाफ भी पहले FIR है, मीटिंग में मत आना।’ उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि उन्हें कानूनी कार्रवाई से कोई एतराज नहीं है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया पर असर नहीं पड़ना चाहिए।

भट्टी ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि पार्षदों को बिना किसी डर, धमकी या दबाव के वोट डालने का मौका दिया जाए। उन्होंने मांग की कि चुनाव के दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और किसी भी पार्षद को वोट देने से रोकने की कोशिश न की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक मीटिंग की वीडियोग्राफी होनी चाहिए ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।

Scroll to Top