शहरवासी नकली पनीर से रहें सावधान, गुरु अंगद देव वेटरनरी एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट डॉक्टरों ने बताया इसे बनाने का तरीका

📍 स्थान / Location: Ludhiana 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Fake Paneer 📅 October 24, 2026 🌐 GPS: Ludhiana

लुधियाना: जैसे-जैसे त्योहार पास आ रहे है, इन दिनों नकली मिठाई, दूध और पनीर बनाने वालों की संख्या बढ़ जाती है। ये दुकानदार लोगों को नकली मिठाई बेचते हैं, जिससे लोग बीमार पड़ते हैं। दूसरी ओर हेल्थ डिपार्टमेंट भी समय-समय पर कार्रवाई करता है। मौके पर कई किलो पनीर और मिठाई जब्त की जाती है और बाद में मामले की जांच की जाती है, लेकिन जब त्योहारों का मौसम शुरू होता है, तो नकली पनीर और नकली खोया की सप्लाई भी शुरू हो जाती है, लेकिन इससे सावधान रहने की जरूरत है।

लुधियाना स्थित डिपार्टमेंट ने पिछले दिनों बड़ी संख्या में नकली पनीर बरामद किया है। इसे देखते हुए गुरु अंगद देव वेटरनरी एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने कहा है कि दूध से बनी चीजें खाना गलत नहीं है, लेकिन उनमें मिलावट करना गलत है।

उन्होंने कहा कि शुद्ध पनीर घर पर भी बनाया जा सकता है, जिसमें एक किलोग्राम दूध से लगभग 150 ग्राम पनीर बनता है। इससे साफ है कि लगभग एक किलोग्राम पनीर की कीमत 350 रुपये तक पहुंच सकती है। अगर कोई इसे बाजार में सस्ता बेचता है, तो जाहिर है कि उसमें मिलावट हो सकती है। जिसके बारे में आपको सावधान रहने की ज़रूरत है।

Scroll to Top