कॉरपोरेट सेक्टर से रिटायर्ड कर्मचारियों ने उठाई पेंशन की मांग, सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की गुहार
कुल्लू: जिला के मुख्यालय ढालपुर में हिमाचल प्रदेश रिटायर्ड कॉरपोरेट सेक्टर यूनियन की बैठक प्रदर्शनी मैदान ढालपुर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कुल्लू यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश वशिष्ठ ने की। वही, इस बैठक में महासचिव हेम राज शर्मा सहित अन्य रिटायर्ड कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रकाश वशिष्ठ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने सभी को पेंशन देने की बात कही है। लेकिन कॉरपोरेट सेक्टर से रिटायर्ड कर्मचारियों की है मांग आज तक पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि दोनों ही दल ने चुनावी घोषणा पत्र ने इसका जिक्र किया था। लेकिन आज तक कुछ भी नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि साल 1999 में जब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सरकार बनी थी। तो उस दौरान कॉरपोरेट सेक्टर में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए पेंशन देने का प्रावधान रखा गया था और साल 2004 तक जो भी कर्मचारी सेवा निवृत हुए। उन्हें आज तक पेंशन मिल रही है। उसके बाद यह प्रावधान बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कारपरेट सेक्टर में 6750 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं इसमें से कुछ लोगों की मृत्यु हो गई है और 5500 लोग हो बचे हैं। जिन्हें अभी तक पेंशन नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि इस अवस्था मे अब हम लोग इन तो मजदूरी कर सकते हैं और न ही कोई दूसरा कार्य। आज हमारे लोगों को 1500 तो किसी को 2000 रुपये पेंशन मिल रही है। इसलिए सरकार से निवेदन है कि कारपोरेट सेक्टर के लोगों को भी पेंशन प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से सभी सेवानिवृत कर्मचारी प्रदेश सरकार से मांग रखते हैं ताकि उन्हें भी पुरानी पेंशन का लाभ मिल सके।