करुणामूलक आश्रितों ने CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर सुनाया अपना दुखड़ा

📍 स्थान / Location: शिमला 🗂️ विषय / Category: हिमाचल / Himachal 📹 cm Sukhwinder Singh Sukhu 📅 September 2, 2026 🌐 GPS: शिमला

शिमला: हिमाचल प्रदेश करूणामूलक संघ के प्रदेशअध्यक्ष रविंद्र अत्री , उपअध्यक्ष सोनू ठाकुर, सचिव विशाल सिंह और समस्त करुणामूलक आश्रितों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से विधानसभा मानसून सत्र के दौरान शिमला मे मुलाकात की।  इस अवसर पर प्रदेशअध्यक्ष रविंद्र अत्री ने करूणामूलक आश्रितो की विभिन्न मांगो और समस्याओ से उन्हे अवगत करवाया। करूणामूलक आश्रितो का कहना है कि प्रदेश मे अभी भी 1650 के करीब ऐसा करूणामूलक परिवार है, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक होने के कारण वह अभी भी नौकरी से वंचित रह रहे है तो इन करूणामूलक परिवारो को नौकरी से वंचित रखना अन्यायपूर्ण है।

प्रदेशअध्यक्ष रविंद्र अत्री ने यह भी कहा की चाहे किसी आश्रित की वार्षिक आय 3 लाख रुपए हो या 3 लाख रुपए से अधिक हो सरकारी सेवाकाल के दौरान सभी ने अपने अपने माता व पिता और कमाने वाले मुखिया को खोया है । तो प्रदेश सरकार ऐसा सौतेला व्यावहार ना करते हुए सभी को एक समान दृष्टि से जल्द नौकरीया प्रदान करे क्योंकि लम्बे समय ये लोग नौकरी के इन्तजार मे दर दर की ठोकरे खाने को आज भी मजबूर है। साथ मे विधानसभा चुनावो के समय कांग्रेस सरकार ने जो करूणामूलक परिवारो के साथ वादा किया था वह भी याद दिलवाया। करूणामूलक आश्रितो ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया की आगामी कैविनेट बैठक मे इस गंभीर मुद्दे पर करूणा दिखाकर करूणामय फैसला लिया जाए और 3 लाख रुपए से अधिक आय वाले 1650 के करीब आश्रित जो अभी भी नौकरी से वंचित रह रहे है इन परिवारो को बिना किसी शर्त मे वन टाइम सेटलमेंट की नोटिफिकेशन निकालकर प्रदेश सरकार जल्द राहत प्रदान करे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने करूणामूलक परिवारो की समस्याओ को ध्यानपूर्वक सुना और उन्होने अधिकारियो के निर्देश दिए की जल्द इन मामलो का समाधान किया जाए और करूणामूलक परिवारो को आश्वासन दिया कि सरकार ने जो भी वायदा करूणामूलक परिवारो के साथ किया है जल्द ही सरकार इस पर अम्ल करेगी और लंबे समय से भटक रहे परिवारो को राहत मिलगी।

Scroll to Top