जालंधर में ‘क्लीन पंजाब’ मुहिम की शुरुआत, मंत्री मोहिंदर भगत से लेकर मेयर ने सड़कों पर लगाया झाड़ू
जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए अभियान क्लीन पंजाब के तहत कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जालंधर मेयर वीनित धीर, जालंधर डीसी वरजीत वालियां और हल्का इंचार्ज नितिन कोहली सहित नगर निगम कर्मचारियों ने शहर के डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक पेट्रोल पम्प के पास अभियान की शुरुआत की। सभी ने शहर की सड़कों पर झाड़ू लगाकर अपना योगदान दिया।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा की वह क्लीन पंजाब मुहिम के तहत सुबह सड़कों पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा की शहर की सड़कों पर या कोई भी इलाके में गंदगी नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा यह अभियान 10 दिन तक चलेगा। वह सभी इकट्ठे होकर हर इलाके में इस अभियान को करेंगे ताकि आने वाले समय में पंजाब की हर जगह क्लीन हो।
वही जालंधर के डीसी वरजीत वालियां ने कहा कि वह पंजाब सरकार द्वार शुरू किए गए क्लीन पंजाब अभियान के हिस्सा बनने के लिए आए हैं। उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि शहर में गंदगी को साफ करने में उनका सहयोग दे और कूड़े के डंप पर ही कुंडे को फेंकें।