सिविल अस्पताल का स्टाफ बोला- 50 नए सिलेंडरों की भेजी रिक्वायरमेंट, जल्द होगी सप्लाई

📍 स्थान / Location: जालंधर सिविल हॉस्पिटल 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Civil Hospital 📅 September 8, 2026 🌐 GPS: जालंधर

सिविल अस्पताल का स्टाफ बोला- 50 नए सिलेंडरों की भेजी रिक्वायरमेंट, जल्द होगी सप्लाई

जालंधर: सिविल अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में लगाए गए कुछ फायर सिलेंडर एक्सपायर पाए गए हैं। फायर सिलेंडरों की एक्सपायरी सामने आने के बाद अस्पताल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में आगजनी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सेफ्टी उपकरणों का दुरुस्त और इस्तेमाल के योग्य होना बेहद जरूरी है।

अगस्त में हुई थी सिलेंडरों की एक्सपायरी

मामले को लेकर सिविल सर्जन ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में लगे जिन फायर सिलेंडरों की एक्सपायरी सामने आई है, वे अगस्त माह में एक्सपायर हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सिलेंडर एक्सपायरी के बाद करीब एक महीने तक वैध माने जाते हैं। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से नए फायर सिलेंडरों की व्यवस्था करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

50 नए फायर सिलेंडरों की भेजी गई रिक्वायरमेंट

सिविल सर्जन के मुताबिक अस्पताल में करीब 50 नए फायर सिलेंडरों की आवश्यकता है, जिसकी रिक्वायरमेंट भेज दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नए सिलेंडर जल्द ही अस्पताल में उपलब्ध हो जाएंगे।

Scroll to Top