चिंतपूर्णी में भीषण सड़क हादसा : चिंतपूर्णी से लौट रहे मोगा के दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवार में शोक की लहर

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Chintpurni News 📅 August 20, 2026

माता चिंतपूर्णी दरबार में मेला देखने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे मोगा के दो युवकों की हिमाचल प्रदेश में हुए दर्दनाक

Chintpurni Road accident: माता चिंतपूर्णी के दर्शन और मेला देखने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे मोगा के दो युवकों की हिमाचल प्रदेश में हुए सड़क हादसे में जान चली गई। आपको बता दें कि यह हादसा भरवाई के पास हुआ, जहां राजस्थान रोडवेज की एक बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। बेकाबू बस ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद युवकों की मोटरसाइकिल को भी चपेट में ले लिया।

हादसे में 20 वर्षीय दीपक वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय रणजोत सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।

धार्मिक यात्रा के बाद लौट रहे थे युवक

जानकारी के मुताबिक, एसी रिपेयरिंग का काम करने वाले कुछ युवक 10 अगस्त की रात अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर धार्मिक यात्रा के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान उन्होंने माता वैष्णो देवी के अलावा चामुंडा देवी, कांगड़ा देवी और ज्वालाजी के दर्शन किए। इसके बाद 16 अगस्त को वे चिंतपूर्णी पहुंचे।

दर्शन और मेला देखने के बाद जब युवक वापस मोगा की ओर लौट रहे थे, तभी भरवाई के नजदीक यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस ने पहले कई वाहनों को टक्कर मारी और फिर दीपक व रणजोत की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

एक युवक परिवार का इकलौता बेटा था

रणजोत सिंह के पिता हर गगन सिंह, निवासी हाकम का अगवाड़, ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा 12वीं कक्षा पास करने के बाद एसी मरम्मत का काम कर रहा था।

वहीं दीपक वर्मा अपनी मां के साथ नई दाना मंडी के पास रहता था। वह पहले क्रेन ऑपरेटर के तौर पर काम करता था और करीब तीन महीने पहले ही एसी रिपेयरिंग का काम सीखना शुरू किया था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। उसके पिता लंबे समय से बीमार हैं और दीपक परिवार का इकलौता बेटा था, जिसके चलते घर की जिम्मेदारियां भी उसी पर थीं।

हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। दीपक के शव को मोगा लाने के लिए परिजन हिमाचल प्रदेश रवाना हो गए हैं। वहीं पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Scroll to Top