‘नौकरी का सौदा’ पड़ा भारी: विजिलेंस के जाल में फंसे नहरी विभाग के बेलदार और गेटकीपर
पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर ने कार्रवाई करते हुए नहरी विभाग के
मोगा: पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर ने कार्रवाई करते हुए नहरी विभाग के एक बेलदार और गेटकीपर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीर सिंह, बेलदार, नहरी विभाग जिला मोगा और जगदेव सिंह, गेटकीपर के रूप में हुई है।आरोपियों ने तलवंडी भाई, जिला फिरोजपुर निवासी एक व्यक्ति के बेटे को नहरी विभाग में बेलदार भर्ती करवाने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया। शिकायत की जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। शिकायतकर्ता द्वारा आरोपियों को 50 हजार रुपये की रिश्वत दिए जाने के दौरान विजिलेंस टीम ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।
विजिलेंस ब्यूरो अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा रिश्वतखोरी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।