8 सितंबर को ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट

📍 स्थान / Location: Mandi 🗂️ विषय / Category: हिमाचल / Himachal 📹 Campus placement 📅 September 7, 2026 🌐 GPS: Mandi

मंडी: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (दिव्यांग), सुंदरनगर में 8 सितंबर 2026 को सैंडहर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, नालागढ़, हिमाचल प्रदेश की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने दी।

प्रधानाचार्य ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट के दौरान कंपनी द्वारा ऑपरेटर एवं हेल्पर पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। इसमें 12वीं पास तथा सभी ट्रेडों से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती में पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी भाग लेने के पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रतिमाह वेतन के साथ स्टाइपेंड, डीबीटी तथा उपस्थिति पुरस्कार दिया जाएगा। चयनित युवाओं को कैंटीन और बस/परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेने के लिए अपने साथ सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंकतालिकाएं, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, चार पासपोर्ट साइज फोटो तथा अद्यतन रिज्यूमे अवश्य लेकर आएं। उन्होंने पात्र युवाओं से अपील की कि वे 8 सितंबर को संस्थान में पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।

Scroll to Top