श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा, मोगा से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए रवाना हुई तीर्थ यात्रियों की बस

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 20, 2026

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ

मोगा: पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोगा से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए श्रद्धालुओं को लेकर स्लीपर बस रवाना की गई। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना आम लोगों के साथ-साथ बुजुर्गों के लिए भी काफी मददगार साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जिंदगी में कई परिवारों के लिए बुजुर्गों को दूर स्थित धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाना आसान नहीं होता। यात्रा में लगने वाला समय और आने-जाने का खर्च भी कई लोगों के लिए परेशानी बनता है। ऐसे में सरकार की इस योजना के जरिए लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है।

बुजुर्गों के लिए खास सुविधा

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले भी श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब, वाघा बॉर्डर समेत कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन यात्राओं से बुजुर्गों और अन्य श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार आम जनता की सुविधा के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। तीर्थ यात्रा योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सालासर बालाजी, वृंदावन समेत अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी श्रद्धालुओं को लेकर बसें रवाना की जाएंगी। विधायक ने इस योजना के लिए पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार जताया। यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं ने भी सरकार की इस पहल की सराहना की और यात्रा को लेकर खुशी जाहिर की।

Scroll to Top