बठिंडा में ईमेल के जरिए कोर्ट कॉम्प्लेक्स और दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

📍 स्थान / Location: Bathinda 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Bathinda 📅 August 27, 2026

बठिंडा में ईमेल के जरिए कोर्ट कॉम्प्लेक्स और दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

पंजाब डेस्क: बठिंडा कोर्ट कॉम्प्लेक्स और दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद आज पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

दोनों स्कूलों और कोर्ट परिसर में हुई गहन जांच

धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद पुलिस की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों स्कूलों में पहुंचकर चेकिंग की। इसके साथ ही बठिंडा के कोर्ट कॉम्प्लेक्स को भी पूरी तरह खंगाला गया।

धमकी भेजने वाले की तलाश में जांच जारी

थाना सिविल लाइन के SHO इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को एक धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई थी। इसके बाद एहतियात के तौर पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स और दोनों स्कूलों की चेकिंग करवाई गई।

Scroll to Top