‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 7 सितंबर से शुरू
अमृतसर: डिप्टी कमिश्नर राहुल के नेतृत्व में ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2026’ के तहत जिला तरनतारन के ब्लॉक स्तरीय खेल 7 सितंबर से शुरू होने जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी सतवंत कौर ने बताया कि इन खेलों में 14 साल से 70 साल तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस दौरान एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबडडी सर्कल, कब्बडी नेशनल, खो-खो खेल आयोजित किये जायेंगे।
जिला खेल अधिकारी ने विभिन्न ब्लॉकों का शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि चोहला साहिब ब्लॉक की खेलें 7 सितंबर को श्री गुरु अर्जन देव स्टेडियम, चोहला साहिब में आयोजित की जा रही हैं। इसी तरह गुंडीविंड ब्लॉक के खेल भी 7 सितंबर को खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीर बाबा बुड्ढा साहिब में होंगे। खडूर साहिब ब्लॉक के खेल 8 सितंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मियांविंड में हो रहे हैं, जबकि पट्टी ब्लॉक के खेल 8 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम पट्टी में होंगे।
उन्होंने कहा कि इसी तरह नौशेरा पनुआ ब्लॉक के खेल 9 सितंबर को सरदार बलवीर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम नौशेरा में होंगे और भिखीविंड ब्लॉक के खेल भी 9 सितंबर को बाबा दीप सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुविंड में होंगे। इसके अलावा वल्टोहा ब्लॉक के खेल 10 सितंबर को शहीद हवलदार अजीत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेमकरण में और नागोके ब्लॉक के खेल 10 सितंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मियाविंड में होंगे। तरनतारन ब्लॉक के खेल 11 और 12 सितंबर को श्री गुरु अर्जन देव स्पोर्ट्स स्टेडियम, तरनतारन में होंगे।
उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी सुबह आठ बजे अपने-अपने प्रखंड के मैदान में रिपोर्ट करेंगे। टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट ब्लॉक और जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 सितंबर, 2026 है। टेनिस बॉल क्रिकेट मैच 9 सितंबर के बाद आयोजित किए जाएंगे, जिसकी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। उन्होंने जिला तरनतारन के खिलाड़ियों, युवाओं और नागरिकों से अपील की कि वे स्वस्थ पंजाब बनाने के लिए इन खेलों में भाग लें।