अमृतसर में 25 को बीएल संतोष का प्रवास, BJP ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप; बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Amritsar 📅 August 21, 2026 🌐 GPS: Amritsar

अमृतसर: राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष 25 तारीख को अमृतसर प्रवास के लिए आ रहे हैं, जहां वे स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे तथा उनका संगठनात्मक मार्गदर्शन करेंगें। उनके इस महत्वपूर्ण प्रवास संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सलिल कपूर ने अमृतसर शहरी के पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षा बैठक की।

इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों की बैठको में मंच पर पूर्वी विधानसभा के प्रभारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश भाटिया, जिला महासचिव मनीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व पूर्वी विधानसभा इंचार्ज मोहित महाजन, दक्षिणी विधानसभा इंचार्ज हरजिंदर सिंह ठेकेदार, जिला कार्यालय सचिव सतपाल डोगरा, पश्चिमी विधानसभा इंचार्ज कुमार अमित, भाजपा आईटी सैल अमृतसर के जिला संयोजक गौरव तेजपाल आदि उपस्थित थे।

सलिल कपूर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से इस समीक्षा बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का यह दौरा पंजाब और विशेषकर अमृतसर में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्वागत समारोह, स्थल प्रबंधन और समन्वय से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उन्होंने बीएल संतोष के प्रवास के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर बल दिया गया।

सलिल कपूर ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का यह दौरा संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों के लिहाज से बेहद अहम है। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस संवाद कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक में तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कई प्रमुख पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बीएल संतोष के स्वागत और प्रवास को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस बैठक में जिला कोर कमेटी के सदस्य, जिला टीम के सदस्य, जिला मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों के अलावा सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Scroll to Top