बंदूक की नोक पर BJP नेता सन्नी कैंथ के साथ ATM में लूट की कोशिश
लुधियाना: लुधियाना शहर में चोरी और लूट की घटनाएं आम बात हो गई हैं। इन बदमाशों को किसी का डर नहीं है। सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लुधियाना के साहनेवाल इलाके में एक नकाबपोश लुटेरे ने BJP नेता सन्नी कैंथ से ATM में बंदूक की नोक पर लूटने की कोशिश की है। हालांकि, BJP नेता ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरे की पिस्तौल छीन ली और उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गए। घटना की CCTV तस्वीरें भी सामने आई हैं।
जानकारी के मुताबिक, घटना 25 अगस्त की शाम की है, जब BJP नेता PNB बैंक के ATM में पैसे जमा करने गए थे। इसी दौरान जब वह पैसे जमा कर रहे थे, तो एक नकाबपोश बंदूकधारी ने उनसे लूटपाट करने की कोशिश की। हालांकि, BJP नेता की बहादुरी से उस व्यक्ति को वहीं पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
BJP के सीनियर नेता सनी कैंथ ने आरोप लगाया है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि लुधियाना शहर में हर दिन हजारों घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस इसे रोक नहीं पाई है।