Ludhiana: नगर निगम F&C कमेटी में भाजपा की एंट्री, रुचि गुलाटी को सदस्य बनाने का फैसला
*भाजपा लुधियाना ने F&C कमेटी के लिए रुचि गुलाटी के नाम पर लगाई मुहर*
लुधियाना: भाजपा लुधियाना के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल की अध्यक्षता में स्थानीय जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के कोर ग्रुप के सदस्यों सहित भाजपा के सभी पार्षद उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर निगम की F&C कमेटी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से भाजपा की ओर से पार्षद रुचि गुलाटी को F&C कमेटी का सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने कहा कि भाजपा हमेशा शहर के विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती है। F&C कमेटी में भाजपा की ओर से रुचि गुलाटी शहरवासियों की आवाज को मजबूती से उठाएंगी और नगर निगम से जुड़े विकास कार्यों तथा जनहित के मामलों में पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपनी भूमिका निभाएंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा पार्षदों का उद्देश्य लुधियाना शहर के विकास को गति देना और जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान करवाना है। भाजपा नगर निगम में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाते हुए शहरवासियों के हितों की लड़ाई लगातार मजबूती से लड़ती रहेगी।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री डाक्टर कनिका जिंदल,भाजपा पार्षद दल की नेता पूनम रतड़ा, उप नेता रोहित सिक्का, सुमन वर्मा, रुचि गुलाटी, पल्लवी विपन विनायक, अनिल भारद्वाज, हैप्पी शेरपुरिया, क्रांति डोगरा, गौरव जीत गोरा, सिमरन जीत सीमु, रूबी गोरियान, राजेश मिश्रा, मुकेश खत्री, इंदर अग्रवाल, दविंदर जग्गी, दीक्षा बत्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि बत्रा, कशिश रतड़ा एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।