आज फिर ED दफ्तर में पेश नहीं हुए अनुराग वर्मा, सितंबर को दोबारा पेश होने के निर्देश

📍 स्थान / Location: जालंधर ED..ऑफिस 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Anurag Verma 📅 September 7, 2026 🌐 GPS: जालंधर

जालंधर: पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव एवं वर्तमान अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व विभाग) अनुराग वर्मा आज एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जालंधर स्थित जोनल कार्यालय में पेश नहीं हुए। ईडी ने उन्हें मोहाली के सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया था।

ईडी द्वारा जिस अवधि की कथित अनियमितताओं की जांच की जा रही है, उस दौरान अनुराग वर्मा हाउसिंग एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख के पद पर तैनात थे। एजेंसी मामले में कथित अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन को लेकर जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि आज निर्धारित समय पर अनुराग वर्मा ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे।इससे पहले भी ईडी ने अनुराग वर्मा को 31 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह उस दिन पेश नहीं हो पाए थे। उन्होंने ईडी से अतिरिक्त समय मांगा था। उनका कहना था कि मामले से संबंधित जरूरी दस्तावेज जुटाने के लिए उन्हें और समय की आवश्यकता है। इसके बाद एजेंसी ने उन्हें नई तारीख जारी की। वहीं इसी मामले में आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को भी 27 अगस्त को दोबारा समन जारी किया गया था। वह इससे पहले 18 अगस्त को ईडी के सामने पेश होकर पूछताछ में शामिल हो चुकी हैं।

Scroll to Top