अमन अरोड़ा ने चुनी लाल भगत के निधन पर मोहिंदर भगत से व्यक्त किया दुख

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Aman Arora 📅 September 12, 2026 🌐 GPS: Jalandhar

जालंधर: कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने आज कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के निवास पर पहुंचकर उनके पिता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चुनी लाल भगत के निधन पर दुख व्यक्त किया।अरोड़ा ने स्वर्गीय चुनी लाल भगत को पंजाब की राजनीति की एक प्रमुख शख्सियत बताया, जिन्होंने कड़ी मेहनत और ईमानदारी से विशेष नाम कमाया। उन्होंने कहा कि परिवार के मुखिया के चले जाने से भगत परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। परमात्मा से विछड़ी आत्मा की शांति के लिए अरदास करते हुए श्री अरोड़ा ने दुखी परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की।

स्व. चुनी लाल भगत की यात्रा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि विभाजन के बाद वे जालंधर आ गए और यहीं बस गए। इसके बाद परिवार ने खेल के सामान के निर्यात का व्यवसाय शुरू किया और इस क्षेत्र में नाम कमाया। बाद में वे सक्रिय राजनीति में आए और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे, जिसके बाद वह मंत्री बने और कई महत्वपूर्ण विभागों की कमान संभाली। चुनी लाल भगत के पुत्र मोहिंदर भगत अब कैबिनेट मंत्री के तौर पर जालंधर के लोगों की सेवा कर रहे है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी की पूरी लीडरशिप मोहिंदर भगत और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

Scroll to Top