5.5 किलो अफीम डोडा की खेप का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, बैकवर्ड लिंक से पहुंची पुलिस।

📍 स्थान / Location: शिमला 🗂️ विषय / Category: हिमाचल / Himachal 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 15, 2026 🌐 GPS: शिमला

5.5 किलो अफीम डोडा की खेप का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, बैकवर्ड लिंक से पहुंची पुलिस।

5.5 किलो अफीम डोडा की खेप का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, बैकवर्ड लिंक से पहुंची पुलिस।

शिमला। नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस के विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कुमारसैन पुलिस थाना में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में पुलिस ने बैकवर्ड लिंक के आधार पर 5.5 किलोग्राम अफीम डोडा/पोस्त की खेप के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बहादुर सिंह उर्फ रिंकू, पुत्र गोपी चंद, निवासी आनी, जिला कुल्लू, उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है।
मामला 30 जुलाई 2026 का है। डिटेक्शन टीम सब-डिविजन रामपुर ने सैंज-लूहरी मार्ग पर एक वाहन की तलाशी के दौरान करीब 5.5 किलोग्राम अफीम डोडा/पोस्त (Poppy Straw) बरामद किया था। पुलिस ने वाहन चालक पिंकू राम, निवासी कुमारसैन, उम्र 41 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना कुमारसैन में अभियोग संख्या 57/2026, धारा 15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नशीले पदार्थ की सप्लाई की कड़ियों को खंगालना शुरू किया। जांच में सामने आया कि पिंकू राम ने यह खेप आनी में बहादुर सिंह उर्फ रिंकू से प्राप्त की थी। मामले में बीटू राम, निवासी आनी, उम्र 31 वर्ष की भूमिका भी सामने आई। पुलिस के अनुसार बीटू राम ने नशीले पदार्थ की खरीद के एवज में बहादुर सिंह उर्फ रिंकू को धनराशि भेजी थी। बीटू राम को पुलिस ने 4 अगस्त को गिरफ्तार किया था।
इसके बाद जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने बहादुर सिंह उर्फ रिंकू को इस खेप का मुख्य सप्लायर पाया। पुलिस के मुताबिक उसने पिंकू राम को अफीम डोडा उपलब्ध करवाया था और बीटू राम के माध्यम से भी नशीले पदार्थ की खरीद के संबंध में धनराशि प्राप्त की थी।
बैकवर्ड लिंक की जांच के आधार पर पुलिस ने बहादुर सिंह उर्फ रिंकू को 13 सितंबर 2026 को कुल्लू से धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी को एसीजेएम रामपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले में नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लिंक की भी जांच कर रही है।

Scroll to Top