स्विमिंग पूल के किनारे बैठे 15 साल के वंश की अचानक मौत, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर

📍 स्थान / Location: Ludhiana 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 15-year-old Vansh dies 📅 September 5, 2026

लुधियाना: लुधियाना में अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में गए 15 साल के लड़के वंश की अचानक मौत हो गई। घटना 29 अगस्त की बताई जा रही है, जिसका CCTV फुटेज अब सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, वंश अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में गया था। नहाने के बाद वह पूल के किनारे एक दोस्त के साथ बैठा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और नहाते-नहाते वह एक तरफ गिर गया। उसे गिरता देख उसके दोस्तों ने तुरंत उसे उठाने की कोशिश की और दूसरे दोस्तों को भी बुलाया।

दोस्तों ने वंश को होश में लाने के लिए पंपिंग समेत फर्स्ट एड देने की कोशिश की, लेकिन वह उठ नहीं पाया। इस पूरी घटना की फुटेज स्विमिंग पूल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

परिवार वालों के मुताबिक, वंश को काफी समय से दिल की बीमारी थी और उसका दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वंश बिंद्रा कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है।

घटना के बाद परिवार में दुख की लहर है। CCTV में कैद यह घटना एक बार फिर स्विमिंग पूल में बच्चों की सुरक्षा और इमरजेंसी मेडिकल मदद की अहमियत की ओर ध्यान खींचती है।

Scroll to Top