*15 सितंबर को भोजपुर में होगा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम*
*15 सितंबर को भोजपुर में होगा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम*
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) तथा “स्वच्छ हवा एवं नशा मुक्त सुंदरनगर” अभियान के तहत 15 सितंबर को सुंदरनगर के भोजपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 15 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छ हवा के महत्व, वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों तथा नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
उन्होंने आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वच्छ हवा और नशामुक्त सुंदरनगर के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।