हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भारतीय महावीर दल के लगाए ठंडी खीर के लंगर को किया वितरण।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भारतीय महावीर दल रजि. मोगा की ओर से प्रताप रोड पर ठंडी खीर का लंगर लगाया गया। इस
भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, प्रेम, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है ः विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा।
हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भारतीय महावीर दल के लगाए ठंडी खीर के लंगर को किया वितरण।
मोगा, 4 सितंबर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भारतीय महावीर दल रजि. मोगा की ओर से प्रताप रोड पर ठंडी खीर का लंगर लगाया गया। इस दौरान विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने विशेष रूप से पहुंचकर लंगर सेवा में भाग लिया और संगत के साथ मिलकर सेवा की। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, प्रेम, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। धार्मिक पर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं होते, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश भी देते हैं। उन्होंने भारतीय महावीर दल द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर लगाए गए खीर के लंगर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सेवा भावना समाज में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है। विधायक ने कहा कि मोगा शहर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर किए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने सभी शहरवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री कृष्ण से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर पूर्व मेयर प्रवीण शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश काला बजाज, डिप्टी मेयर गौरव गर्ग सहित भारतीय महावीर दल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ ठंडी खीर का प्रसाद ग्रहण किया।