हरियाणा के युवक ने अपनी मां के जालसाज करके नकली वारिस सर्टिफिकेट करवाए जमा बहन की शिकायत पर उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 28, 2026

हरियाणा के युवक ने अपनी मां के जालसाज करके नकली वारिस सर्टिफिकेट जमा करवाने के मामले में थाना सिटी पुलिस द्वारा उसकी बहन

हरियाणा के युवक ने अपनी मां के जालसाज करके नकली वारिस सर्टिफिकेट करवाए जमा

बहन की शिकायत पर उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज

मोगा, 28 अगस्त हरियाणा के युवक ने अपनी मां के जालसाज करके नकली वारिस सर्टिफिकेट जमा करवाने के मामले में थाना सिटी पुलिस द्वारा उसकी बहन की शिकायत पर उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी के सहायक थानेदार जगविंदर सिंह ने कहा कि गुरसिमरनजीत कौर पत्नी रंजीत सिंह निवासी अंबाला कैंट हरियाणा ने जिला पुलिस प्रमुख को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसकी मां जसवीर कौर पत्नी प्रकाशा सिंह निवासी तलवंडी मल्लियां की मौत 22 अगस्त 2023 को हो गई थीं, जो बी.पी.ई.ओ. दफ्तर ब्लाक-2 धर्मकोट में कार्यरत थीं। उसकी मां की दफ्तर में बकाया राशि होने कारण दफ्तर द्वारा वारिस सर्टिफिकेट जमा करवाने के लिए कहा गया। जिस पर उसके भाई मनप्रीत सिंह ने उसको बिना बताए ही नकली वारिस सर्टिफिकेट तैयार करवा लिया। जिसके लिए उसके भाई ने जाली कागजात तैयार किए तथा सरकारी मोहरों का भी इस्तेमाल किया। जिस पर उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। एस.एस.पी. द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इस ममले की जांच डी.एस.पी. सिटी मोगा को सौंप दी। डी.एस.पी. सिटी मोगा द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच के बाद अपनी रिपोर्ट जिला पुलिस प्रमुख को सौंपी। एस.एस.पी. मोगा के दिशा-निर्देशों व तथ्यों का अवलोचन व जांच रिपोर्ट के बाद थाना सिटी में गुरसिमरनजीत कौर की शिकायत पर उसके भाई मनप्रीत सिंह पुत्र जसवीर कौर पत्नी स्व. प्रकाश सिंह निवासी गांव तलवंडी मल्लियां धर्मकोट जिला मोगा के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Scroll to Top