स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर ABVP ने की जिला बैठक

📍 स्थान / Location: शिमला 🗂️ विषय / Category: हिमाचल / Himachal 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 13, 2026 🌐 GPS: शिमला

स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर ABVP ने की जिला बैठक

स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर ABVP ने की जिला बैठक*

शिमला।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित की जा रही स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 को लेकर आज जिला शिमला ग्रामीण द्वारा जिला बैठक की गई। जिला बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन, पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा एवं पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रदेशभर के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, भारत एवं विश्व, सामान्य विज्ञान, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, खेल, समसामयिक घटनाक्रम, धर्म एवं संस्कृति तथा तर्कशक्ति सहित विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस बैठक में विशेष रूप से विभाग संगठन मंत्री शशि शंकर जी उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के साथ-साथ देश, समाज एवं राष्ट्र के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान को परखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने प्रदेश के सभी 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 14 से 26 सितंबर 2026 तक पंजीकरण किया जाएगा। परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी तथा परिणाम 31 अक्टूबर 2026 को घोषित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार
*प्रदेश स्तर पर:*
प्रथम पुरस्कार — ₹31,000
द्वितीय पुरस्कार — ₹21,000
तृतीय पुरस्कार — ₹15,000
4,5,6 स्थान में रहने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार ₹11000
*जिला स्तर पर:*
प्रथम पुरस्कार — ₹10,000
द्वितीय पुरस्कार — ₹7,000
तृतीय पुरस्कार — ₹5,000
4,5,6 स्थान में रहने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार — ₹1,100
इसके अतिरिक्त विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में कुल ₹6,22,500 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश के सभी विद्यालयों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

Scroll to Top