स्कूल बस ऑपरेटर्स यूनियन की ऒर से अपनी मांगों को लेकर दाना मंडी बठिंडा में की गई महापंचायत
मनोज चरखीवाल बठिंडा
पंजाब स्कूल बस ऑपरेटर्स यूनियन की ऒर से अपनी मांगों को लेकर दाना मंडी बठिंडा में की गई महापंचायत
इस महापंचायत के बारे में यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने कहा कि स्कूल बस ऑपरेटर्स से एक्स्ट्रा टैक्स वसूला जा रहा है और उन्हें गाड़ियों को पास करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में टैक्स बहुत कम हैं और राजस्थान में वन टाइम वसूला जाता है।
गाड़ियों को पास करने के लिए RTO ऑफिस के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। सरकार की तरफ से बस ऑपरेटर्स पर नए नियम थोपे जा रहे हैं।
उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि स्कूल बस ऑपरेटर्स के लिए अलग से नए नियम बनाए जाएं।
उन्होंने कहा कि बच्चों के माता-पिता भी हमारा साथ दे रहे हैं।
और उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को तुरंत स्कूल बस ऑपरेटर्स की मांगों पर ध्यान देना चाहिए