*सद्भावना दिवस पर उपमंडल सरकाघाट और उपमंडल जोगिंदर नगर में शपथ समारोह आयोजित*
*सद्भावना दिवस पर उपमंडल सरकाघाट और उपमंडल जोगिंदर नगर में शपथ समारोह आयोजित*
*जोगिंदर नगर, 20 अगस्त।*
*सरकाघाट, 20 अगस्त।* पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को उपमंडल सरकाघाट में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार सरकाघाट एवं अतिरिक्त कार्यभार उपमंडलाधिकारी (नागरिक) मनीश कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं तथा उपस्थित नागरिकों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई।
शपथ के दौरान सभी ने जाति, क्षेत्र, धर्म एवं भाषा के आधार पर भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता, सद्भाव एवं भाईचारे को बढ़ावा देने तथा आपसी मतभेदों को हिंसा के बजाय बातचीत एवं संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने का संकल्प लिया।
मनीश कुमार ने कहा कि सद्भावना दिवस का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपमंडल प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्तागण तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं उपमंडल जोगिंदर नगर में भी सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (नागरिक) जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई।
शपथ के दौरान सभी ने जाति, क्षेत्र, धर्म एवं भाषा के आधार पर भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता, सद्भाव एवं भाईचारे को बढ़ावा देने तथा आपसी मतभेदों को हिंसा के बजाय बातचीत एवं संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने का संकल्प लिया।
एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि सद्भावना दिवस का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया।