शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में हुए नतमस्तक ।
बठिंडा,25 अगस्त (मनोज चरखीवाल)
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में नतमस्तक हुए ।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मुझ पर हुए हमले से गुरु साहिब जी ने मुझे बचाया था।
इसलिए मैंने गुरु जी का शुक्रिया अदा करने के लिए तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में माथा टेका है।
उन्होंने कहा कि मैं संगत का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने अरदास की और मुझे शुभकामनाएं भेजीं।
उन्होंने कहा कि आज मैं पंजाब पहुंचा हूं और मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि हमें पंजाब को बचाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब पर ऐसी ताकतों ने हमला किया है जो पंजाब को अपना घर नहीं मानतीं।
उन्होंने कहा कि वे पंजाब की सिख लीडरशिप को खत्म करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य पंजाब में शांति और व्यवस्था को बिगाड़ना और पंजाब में गड़बड़ी पैदा करना है।
उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें पंजाब में बुरा समय लाना चाहती हैं।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब के शहीदों का संगठन है और खालसा पंथ का संगठन है।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल बादल 105 साल पुराना संगठन है।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने ज़ुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
उन्होंने कहा कि आज़ादी से पहले शिरोमणि अकाली दल ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल बादल ने हर वर्ग की लड़ाई लड़ी और शहादत भी दी।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल किसी भी हालत में पंजाब के हालात को बिगड़ने नहीं देगा।
उन्होंने कहा कि हर धर्म का सम्मान करना और पंजाब की खुशहाली शिरोमणि अकाली दल का मिशन है।