विभिन्न पार्टियों को छोड़ 17 लोगों ने परिवार समेत थामा अकाली दल का दामन

📍 स्थान / Location: Bathinda 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 8, 2026

विभिन्न पार्टियों को छोड़ 17 लोगों ने परिवार समेत थामा अकाली दल का दामन

बबली ढिल्लों ने सिरोपा डालकर किया स्वागत, बोले- क्षेत्र में पार्टी को मिला बड़ा बल

बठिंडा, 08 सितंबर ( मनोज चरखीवाल )

अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर 17 लोगों ने अपने परिवारों सहित शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। गुरु अमरदास नगर में आयोजित समारोह के दौरान शिरोमणि अकाली दल बठिंडा शहरी के हलका इंचार्ज इकबाल सिंह बबली ढिल्लों की अगुवाई में इन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बबली ढिल्लों ने सभी को सिरोपा डालकर पार्टी में स्वागत किया।
बबली ढिल्लों ने बताया कि सर्कल प्रधान कमलजीत सिंह और एमसी मक्खन सिंह की प्रेरणा से इन लोगों ने शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इनकी शमूलियत से क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिली है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में इसका पार्टी को काफी लाभ मिलेगा।
अकाली दल में शामिल होने वालों में अंग्रेज सिंह, पिरतपाल सिंह, चरणजीत सिंह, दर्शन सिंह, काका सिंह, जोगिंदर सिंह, दारा सिंह, काका पंडित, गगनदीप सिंह मठाड़ू, जसप्रीत सिंह मठाड़ू, स्वर्णजीत सिंह, मनदीप सिंह, गगनी, बलतेज सिंह तेजी, तजिंदर सिंह काला और बबलू सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं।
इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व मेयर बलजीत सिंह बीड़ बहिमण, एडवोकेट दलजीत सिंह बराड़, निर्मल सिंह संधू, मोहित गुप्ता, चमकौर सिंह मान, मोहनजीत सिंह पुरी, कुलदीप सिंह नंबरदार, राजिंदर सिंह राजू मान, मनमोहन सिंह कुक्कू, दर्शन सिंह रुमाणा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की शुभकामनाएं दीं।

Scroll to Top