विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गुत देर रात्रि को लोगों की समस्या सुनकर गुरबख्श नगर क्षेत्र में जाकर सीवरेज व्यवस्था ठीक करवाई
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गुत देर रात्रि को लोगों की समस्या सुनकर गुरबख्श नगर क्षेत्र में जाकर सीवरेज व्यवस्था ठीक करवा
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गुत देर रात्रि को लोगों की समस्या सुनकर गुरबख्श नगर क्षेत्र में जाकर सीवरेज व्यवस्था ठीक करवाई
अमृतसर, 30 अगस्त 2026 : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता को लोगों ने गत देर रात्रि 11:00 बजे गुरबख्श नगर और इसके आसपास के क्षेत्र में लोगों को सीवरेज ब्लॉक की समस्या बताई। जिस पर विधायक डॉ गुप्ता सीवरेज ब्लॉक की समस्या सुनकर रात 11:00 बजे मौके पर पहुंचे। गुरबख्श नगर और इसके आसपास क्षेत्र में सीवरेज की लोगों को समस्या आ रही थी। मौके पर ही विधायक डॉ गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों को बुला लिया। नगर निगम के एसडीओ अशोक कुमार, जे ई विक्रम कुमार, सीवरेज साफ करने वाली मशीनरी को लेकर पहुंच गए। रात 11:15 बजे से सीवरेज सफाई का मशीनों के माध्यम से कार्य शुरू हो गया।
नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पहले किशनकोट क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था ठीक करवाई गई। विधायक डॉअजय गुप्ता ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए की इसके उपरांत गुरबख्श नगर और नवाकोट क्षेत्र में सीवरेज डिसिल्टिंग लगातार जारी रखा जाए जब तकइन क्षेत्रों में सीवरेज की पूरी तरह से सफाई हो जानी चाहिए। इन क्षेत्रों में आज रात्रि भी सीवरेज डिसिल्टिंग जारी रहेगी। क्षेत्र के लोगों ने देर रात्रि को इलाके में पहुंचे विधायक डॉ अजय गुप्ता का धन्यवाद किया।
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की समस्याओं को दूर करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा जब भी उनको कोई समस्या बताई जाती है, उसका हल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना और विकास कार्य करवाने के लिए वचनबद्ध है।