विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा को अर्जी हमारी मर्जी तुम्हारी तृतीय भजन संध्या का निमंत्रण कार्ड किया भेंट।
मोगा शहर मे धार्मिक व सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही मोगा रोटी बैंक संस्था द्वारा तृतीय अर्जी हमारी मर्जी तु
विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा को अर्जी हमारी मर्जी तुम्हारी तृतीय भजन संध्या का निमंत्रण कार्ड किया भेंट।
मोगा, 15 सितंबर मोगा शहर मे धार्मिक व सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही मोगा रोटी बैंक संस्था द्वारा तृतीय अर्जी हमारी मर्जी तुम्हारी भजन संध्या का आयोजन 19 सितंबर को चौखा पैलेस मे किया जाएगा। भजन संध्या से पूर्व 18 सितंबर को सुबह 7 बजे बाबा श्याम खाटू वाले की भव्य निशान यात्रा भी निकाली जाएगी। संस्था के अध्यक्ष रवि गुप्ता,सन्नी कपुर, यश ढींगरा, अमित सिंगला ने विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा को समागम का निमंत्रण पत्र सौंपते बताया कि भजन संध्या में मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध भजन गायिका कनिका ग्रोवर, अबोहर से भजन गायक दीनू शर्मा तथा सिरसा से राजेश गोयल रिंकू बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। भजन संध्या के दौरान कोलकाता से आ रहे विशेष कारीगरों द्वारा बाबा श्याम का भव्य दरबार फूलों से सजाया जाएगा। कार्यक्रम में खाटू श्याम जी का अलौकिक श्रृंगार और 56 भोग श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। समागम के अंत में आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। भजन संध्या मे विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, सीनियर डिप्टी मेयर काला बजाज, डिप्टी मेयर गौरव गर्ग, कांग्रेस हलका इंचार्ज मालविका सूद, डॉ. सीमांत गर्ग, डॉ. दर्शन सिंगला सहित शहर की कई प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक शख्सियतें विशेष रूप से शिरकत करेंगी। विधायक ने मोगा रोटी बैंक द्वारा करवाई जा रही भजन संध्या के लिए समुह सदस्यो को शुभकामनाएं देते कहा कि जिस श्रद्धा भावना से युवा यह समागम करवा रहे है बाबा श्याम उन पर अपनी कृपा बनाए रखे व सभी सदस्य मिलकर ऐसे ही बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करते रहे।